*किरन्दुल पुलिस की सघन यातायात जागरूकता और प्रवर्तन मुहिम, 70 ट्रक चालकों को नोटिस, कई वाहनों का चालान*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरन्दुल पुलिस की सघन यातायात जागरूकता और प्रवर्तन मुहिम, 70 ट्रक चालकों को नोटिस, कई वाहनों का चालान*

किरन्दुल, 17 दिसंबर 2025

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किरन्दुल पुलिस लगातार सक्रिय है। थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान में नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 दिसंबर 2025 को NMDC चेक पोस्ट के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को ब्लैक फिल्म न लगाने, सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने तथा वाहनों में अतिरिक्त रंग-बिरंगी लाइटें न लगाने की समझाइश दी गई।

इसके अलावा, BTOA में रजिस्टर्ड ट्रकों के सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने की समस्या को लेकर 15 दिसंबर से कार्रवाई शुरू की गई है। ट्रक मालिकों व चालकों को पहले नोटिस जारी करने के बाद अब ट्रक हटाने के लिए अलग से नोटिस दिए जा रहे हैं। अब तक 70 वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा इनका पृथक डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है।

नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG 18 Q 8498) के चालक का 5100 रु चालान किया गया। वाहन में ब्लैक फिल्म, रंग-बिरंगी लाइटें लगे होने, सीट बेल्ट नहीं पहनने तथा HSRP नंबर प्लेट नहीं होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5100 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

थाना प्रभारी संजय यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा:

शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है और यह सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है।

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

वाहनों में रंग-बिरंगी लाइटें एवं ध्वनि प्रदूषण करने वाले साइलेंसर न लगाएं।

नाबालिग बच्चों या बिना लाइसेंस वाले व्यक्तियों को वाहन न चलाने दें।

किरन्दुल पुलिस की यह मुहिम क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।