*बस्तर ओलंपिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बस्तर ओलंपिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन*

*विधायक और जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल, विजेताओं को मिले पुरस्कार*

बीजापुर, 15 नवंबर 2025। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय दो दिवसीय आयोजन का 14 नवंबर को भव्य समापन हुआ। जिले के चारों ब्लॉकों से आए 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, दौड़, लंबी कूद और रस्साकसी जैसी खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की भरपूर सराहना की, जिससे आयोजन की सफलता और बढ़ गई।

समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित जिला एवं जनपद पंचायत के कई जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और जिले में उभरती खेल प्रतिभाओं की प्रगति की सराहना की।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने चयनित न हो सके खिलाड़ियों को निराश न होने और और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक विक्रम शाह मंडावी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं को मंच और अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा निखारते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह आयोजन बस्तर क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह जगाने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*