*बचेली पुलिस ने 11 दिन में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी पोदिया कर्मा गिरफ्तार कर भेजा जेल*
दंतेवाड़ा, 26 अक्टूबर 2025: बचेली पुलिस ने नवाखानी त्योहार के दौरान हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी मात्र 11 दिनों में सुलझा ली। आरोपी पोदिया कर्मा (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पटासी भी बरामद कर लिया।
अपराध विवरण:
क्राइम नंबर: 41/2025
धारा: 103 (1) बीएनएस
आरोपी: पोदिया कर्मा, पिता स्व. देवा कर्मा, निवासी बहेनार मंझारपारा, थाना बचेली
जप्त सामान: 1 लोहे का पटासी
घटना का विवरण:
15 अक्टूबर 2025 को गांव में नवाखानी त्योहार से एक दिन पहले ‘एका त्योहार’ मनाया जा रहा था। रात्रि करीब 8 बजे मृतक राजू कर्मा घर के आंगन में बने झोपड़ी में खाट पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी रामबती कमरे में सोई थी।
रात 12:30 बजे रामबती उठीं तो राजू ठीक-ठाक सोता दिखा। लेकिन सुबह 4 बजे जब वे फिर उठीं तो खाट के नीचे खून की धारा बहती देखी। राजू की गर्दन के दाहिनी ओर गहरा घाव था और उसकी मौत हो चुकी थी।
रामबती ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात 12:03 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अज्ञात हमलावर द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, रामकुमार बर्मन और एसडीओपी कपिल चंद्रा (किरंदुल) के मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई।
परिजनों, ग्रामीणों और संदेहियों से लगातार पूछताछ
आज 26 अक्टूबर को बहेनार मंझारपारा में घेराबंदी कर पोदिया कर्मा को हिरासत में लिया
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने लोहे के पटासी से राजू की हत्या की
हथियार आरोपी के घर से बरामद
आरोपी को उसी दिन जेएमएफसी कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा गया।
प्रशंसा योग्य टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में:
सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन निर्मलकर, ज्योति बंजारे
प्रधान आरक्षक नरेश मंडल
आरक्षक गजेंद्र ध्रुव, डमरूधर कश्यप
पुलिस की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई से गांव में सुरक्षा का संदेश गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

