“सैनिक रक्षा सूत्र” कार्यक्रम संपन्न – बहनों ने वीर जवानों को भेजा स्नेह और सम्मान का प्रतीक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“सैनिक रक्षा सूत्र” कार्यक्रम संपन्न – बहनों ने वीर जवानों को भेजा स्नेह और सम्मान का प्रतीक

दिनांक 17 जुलाई 2025, गुरुवार को किरंदुल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा “सैनिक रक्षा सूत्र” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार, सैन्य संयोजक श्री महेन्द्र प्रताप जी तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शालिनी कर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की बहनों द्वारा सीमाओं पर तैनात हमारे देश के वीर सैनिकों के लिए “सैनिक रक्षा सूत्र” भेजा गया। यह रक्षा सूत्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पटेलपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यानगर, पटेलपारा स्कूल, कोड़ेनार स्कूल तथा नगर पालिका समूह की बहनों द्वारा निर्मित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था—देश की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों के प्रति बहनों का प्रेम, सम्मान एवं आभार व्यक्त करना।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी, मंडल महामंत्री श्री मोहित धवन, मंडल उपाध्यक्ष श्री सदानंद साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नजमुल हक, पूर्व श्रम आयोग सदस्य श्री आर.सी. नाहक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अंजली शर्मा, श्रीमती एम. सिंधु तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम को सफल स्वरूप देने में किरंदुल विद्यानगर की प्राचार्य श्रीमती उमा ठाकुर, पटेलपारा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा पटनायक एवं नगर पालिका समूह की बहनों का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए भाजपा मंडल ने सादर आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles