किरंदुल: खाली ट्रक का ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा… लेकिन वार्ड-8 बाजार अब भी खतरे की जद में
किरंदुल (दंतेवाड़ा): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगरपालिका क्षेत्र में आज एक ऐसी घटना घटी जो सिर्फ संयोग से बड़ी त्रासदी नहीं बनी। वार्ड क्रमांक-6 में एक खाली 12 चक्का ट्रक के ब्रेक फेल होने से वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा। ड्राइवर की त्वरित सूझबूझ ने उसे सड़क के बीच मौजूद डिवाइडर से टकरा दिया, जिससे ट्रक आगे नहीं बढ़ा और संभावित बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना सामान्य लग सकती है, लेकिन किरंदुल जैसे खनन नगर में जहां भारी-भरकम 12 और 14 चक्का ट्रक लगातार आवाजाही करते हैं, यह चेतावनी साबित होती है।
सबसे बड़ा खतरा: वार्ड-8 का बाजार क्षेत्रवार्ड क्रमांक-8 में स्थित मुख्य बाजार, जो मेन रोड पर स्थित है, यहां स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर है। यहां सड़क के बीच कोई डिवाइडर नहीं है।
बाजार के दिन सैकड़ों ग्रामीण आदिवासी व्यापारी और खरीदार सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इसी मेन रोड पर भारी ट्रक चढ़ाई चढ़ते हैं। अगर किसी ट्रक के ब्रेक फेल हो जाएं तो बाजार के बीच से गुजरते हुए वह दर्जनों लोगों को कुचल सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक ‘इंतजार’ का मामला है। एक बार ब्रेक फेल हुआ और किरंदुल का साप्ताहिक बाजार मौत का मैदान बन सकता है।जिम्मेदारी किसकी?
प्रश्न सीधा है—क्या किरंदुल नगरपालिका इस खतरे से अनजान है?
नगरपालिका अध्यक्ष और मुख्य अधिकारी की जिम्मेदारी क्या है? वार्ड-6 में डिवाइडर होने से जान बच गई, लेकिन वार्ड-8 जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में डिवाइडर न लगाना लापरवाही नहीं तो किरंदुल लौह अयस्क का बड़ा केंद्र है। यहां एनएमडीसी और उससे जुड़े परिवहन का दबाव सड़कों पर लगातार रहता है। ऐसे में सड़क सुरक्षा उपाय—खासकर डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर, साइनबोर्ड और ट्रक मार्गों का उचित प्रबंधन—नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।क्या किया जाना चाहिए?
स्थानीय प्रशासन से जवाब की मांग की जा रही है।

