किरंदुल में संयुक्त खदान मजदूर संघ का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन: महंगाई और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल में संयुक्त खदान मजदूर संघ का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन: महंगाई और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज 

दंतेवाड़ा जिले के लौह नगरी किरंदुल में संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक से संबद्ध) ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल के आह्वान के तहत हुआ, जिसमें महंगाई पर नियंत्रण, न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, श्रम संहिताओं की वापसी और ठेका प्रथा पर रोक जैसी प्रमुख मांगें शामिल प्रदर्शनकारियों ने एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजनाओं के किरंदुल बस स्टैंड चौक पर धरना दिया। नारेबाजी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार पर आम मजदूरों और आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, खाद्य सामग्री, दवाइयों और जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी हटाने तथा महंगाई को काबू में रखने की मांग भी प्रमुखता से रखी l गई। न्यूनतम मजदूरीप्रतिमाह तय करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजीकरण और विनिवेश नीति रोकने तथा आउटसोर्सिंग/फिक्स्ड टर्म रोजगार पर अंकुश लगाने जैसी मांगें भी उठाई गईं।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles