*कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार बाढ़ नियंत्रण हेतु जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति*
*जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाईल नम्बर 07856-252412 पर संपर्क दिया जा सकता है जानकारी*
दंतेवाड़ा, 29 जुलाई 2026। आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा जिले में जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह कार्रवाई मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जारी आदेश के तहत जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे को बाढ़ नियंत्रण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आपातकालीन स्थिति में उनसे मोबाइल नंबर 9926164727 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसी प्रकार अनुविभाग स्तर पर दंतेवाड़ा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री लोकांश एल्मा (मो. 9407688788), गीदम के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विवेक चन्द्रा (मो. 7974594050) तथा बड़ेबचेली के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राजीव जेम्स कुजूर (मो. 7247031076) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसील स्तर पर दंतेवाड़ा के लिए श्री परमानंद बंजारे (मो. 9399300463), गीदम के लिए श्री भादू राम धनकर (मो. 6266910752), कुआकोण्डा के लिए श्री लीलाधर चन्द्रा (मो. 7222963734), कटेकल्याण के लिए श्रीमती आशा मोर्य (मो. 9424105047), बड़ेबचेली के लिए श्री महेश कश्यप (मो. 7000683487) तथा बारसूर के लिए श्री संतोष धुवे (मो. 9407932323) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मानसून अवधि के दौरान सतत निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की बाढ़ अथवा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मानसून अवधि में पूर्ण सतर्कता बनाए रखें, विभागीय समन्वय के साथ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने क्षेत्र के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर प्रशासन का सहयोग करें। जिला कार्यालय में बाढ़ नियत्रंण कक्ष भी स्थापित की गई है जिला स्तर पर मोबाईल नम्बर 07856-252412 पर संपर्क कर बाढ़ से संबंधित जानकारी दे सकते है।
