*किरंदुल एल्डरमैन शपथ समारोह में बीजेपी की भीड़, हर कोई फूल छाप कांग्रेसी की तलाश में!*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल एल्डरमैन शपथ समारोह में बीजेपी की भीड़, हर कोई फूल छाप कांग्रेसी की तलाश में!*

किरंदुल: नगरपालिका परिषद किरंदुल में शासन द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आज पूरे वैभव के साथ संपन्न हुआ। मंच से लेकर मैदान तक किरंदुल बीजेपी मंडल का पूरा कुनबा मौजूद था। बड़े नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने समारोह को बीजेपी का मेला बना दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी मे इस पूरी भीड़ में एक अजीब सी हलचल देखने को मिली। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता लगातार अपने अगल-बगल देख रहे थे। कोई भी व्यक्ति किसी को भी ध्यान से घूर रहा था। सबकी नजरें एक ही चीज की तलाश में थीं—

फूल छाप कांग्रेसी कहीं आसपास तो नहीं?

लोग एक-दूसरे से धीरे-धीरे पूछ रहे थे—

“ये फूल छाप कांग्रेसी है कौन?”

“कहीं मेरे बगल में तो नहीं खड़ा?”

“इस भीड़ में कहीं छिपा तो नहीं बैठा?”

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस भारी भीड़ में फूल छाप कांग्रेसी की तलाश इतनी तेज हो गई थी कि पूरा माहौल सवालों से भर गया। कुछ कार्यकर्ता तो दबी जुबान कह रहे थे कि आज के इस भव्य कार्यक्रम में अगर कोई फूल छाप कांग्रेसी मौजूद है तो खुलासा होना चाहिए, वरना ये सवाल सबके जेहन में रहेगा।

जनता में चर्चा का विषय यही बन गया कि आखिर बीजेपी की इस पूरी भीड़ के बीच फूल छाप कांग्रेसी उपस्थित थे या नहीं? और अगर थे तो किस रूप में?

किरंदुल की राजनीति में आज एक बार फिर ये सवाल गूंज उठा—

बीजेपी की भीड़ में छिपे फूल छाप कांग्रेसी कौन हैं?

Leave a Comment

और पढ़ें

*किरंदुल (दंतेवाड़ा): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।*

Buzz4 Ai

Read More Articles