*नगरपालिका परिषद किरंदुल में नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*
दंतेवाड़ा, 25 जुलाई। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगरपालिका परिषद में शासन द्वारा नियुक्त किये गये एल्डरमैनों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में बडे बचेली के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सींग, सभी पार्षद तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को नगर विकास एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

