*घुनाथ यादव की पहचान हो गई! परिवार अस्पताल पहुंचा*
*किरंदुल (दंतेवाड़ा) | 19 मई 2026 को किरंदुल घड़ी चौक के समीप बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात बुजुर्ग की पहचान रघुनाथ यादव के रूप में हो गई है। वे पोंदुम बाजार पारा, जिला दंतेवाड़ा के निवासी हैं।*
सी.जी. संविधान न्यूज द्वारा 27 मई 2026 को प्रकाशित अपील और फोटो के व्यापक प्रसार के फलस्वरूप परिवार तक सूचना पहुंची। व्हाट्सएप के माध्यम से खबर मिलते ही आज 28 मई 2026 को रघुनाथ यादव के पुत्र और पत्नी किरंदुल एनएमडीसी परियोजना अस्पताल पहुंच गए।
सी.जी. संविधान न्यूज तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता है:
किरंदुल एनएमडीसी परियोजना अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को, जिन्होंने निरंतर सेवा, देखभाल और बेहतर इलाज प्रदान किया।
पुलिस थाना प्रभारी संजय यादव व उनकी पूरी टीम को जिनका सहयोग अति महत्वपूर्ण रहा
उन सभी लोगों को, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खबर, फोटो और अपील को शेयर कर रघुनाथ यादव की जानकारी उनके घर तक पहुंचाने में सहयोग किया।
नगरपालिका कर्मचारी बेनी देवांगन, पत्रकार किशोर कुमार रामटेके तथा सभी समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों को।
आप सभी के सामूहिक प्रयास से रघुनाथ यादव अपने परिजनों तक पहुंच सके।
प्रार्थना:
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि रघुनाथ यादव जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ हो जाएं और अपने परिवार के साथ सुखपूर्वक रहें।
विनीत
किशोर कुमार रामटेके
सी.जी. संविधान न्यूज
जिला दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 7869800806


