*किरंदुल में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) का भव्य नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न*
किरंदुल (दंतेवाड़ा), 03 जनवरी 2026: एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में कार्यरत प्रमुख श्रमिक संघ मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल ने नए साल के स्वागत में भव्य नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। यूनियन अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन तथा इंटक श्रमिक सदन, गांधी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन श्रमिक एकता, सामाजिक सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना। पूर्व वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यूनियन सदस्यों को नव वर्ष उपहार वितरित किए गए, जिससे सदस्यों में उत्साह और संगठन के प्रति लगाव बढ़ा।
दोपहर 12 बजे से डॉ. अंबेडकर भवन में आमंत्रित सदस्यों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं, व्यापारी संघ, पत्रकार संघ और एनएमडीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम अनेकता में एकता का उदाहरण है, जो सामाजिक समरसता को दर्शाता है। उन्होंने प्रबंधन की ओर से नगर विकास में सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।
यूनियन सचिव ए.के. सिंह ने स्वागत भाषण में सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यूनियन न केवल श्रमिक अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग को बढ़ावा देती है। ऐसे आयोजन श्रमिक परिवारों में आत्मीयता और नगर में भाईचारे का संदेश फैलाते हैं।
मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्यों का शाल व गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक के.पी. सिंह, किशन अहुजा, एम. सुब्रमणियम, एस.के. कोचर, सेल्वाकुमार, उप महाप्रबंधक के.एल. नागवेणी, एस. गुहा, डॉ. एम.के. लाल, अवनीश शर्मा, बर्मन, तनवीर जावेद, तिरुपति राव, रूपेश कुमार, शैलेंद्र सोनी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों में पार्षद बाल सिंह, गायत्री साहू, लीला सोनी, पूर्व पार्षद दिनेश प्रसाद, सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति अध्यक्ष डी.आर. यादव, संविधान की कलम से पत्रकार संघ के सचिव किशोर कुमार रामटेके, दिलीप सींग, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना और विप्लव मल्लिक, पत्रकार एस.एच. अजहर, शेखर दत्ता, अरूण शर्मा, के. रघु आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन बी.एल. तारम और धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी ने किया। सभी उपस्थितों ने आयोजन की प्रशंसा की और इसे श्रमिक हितों तथा सामाजिक सरोकारों की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण बताया।

