*किरंदुल: मुख्य बाज़ार में सब्जी विक्रेता द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स, किरंदुल के सचिव राज प्रसाद पर परेशान किए जाने का आरोप , प्रशासन से कार्रवाई की मांग।*
*किरंदुल मुख्य बाजार वार्ड क्र 8*
मुख्य बाज़ार क्षेत्र में सब्जी विक्रेता श्री विनोद गुप्ता द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स, किरंदुल के सचिव राज प्रसाद पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है। सब्जी विक्रेता का कहना है कि राज प्रसाद द्वारा अपने निवास से सड़क पर पानी गिराया जा रहा है, जिससे मुख्य बाज़ार के भीतर सड़क पर दुकान लगाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पीड़ित सब्जी विक्रेता के अनुसार, इस प्रकार की स्थिति से न केवल उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम राहगीरों एवं ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में संबंधित पक्षों द्वारा नगर पालिका एवं प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, ताकि मुख्य बाज़ार में सभी व्यापारियों को समान रूप से व्यवसाय करने का अवसर मिल सके और अनावश्यक विवाद की स्थिति न बने।
