*विश्व का सबसे खतरनाक घर: किरंदुल वार्ड-8 में पार्षद राजकुमार सोनी ने हाईटेंशन तारों को कमरे के बीच में कैद कर बनाया ‘मौत का महल’, गिनीज बुक में नाम दर्ज होने लायक है – मौत का विश्व रिकॉर्ड!*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*विश्व का सबसे खतरनाक घर: किरंदुल वार्ड-8 में पार्षद राजकुमार सोनी ने हाईटेंशन तारों को कमरे के बीच में कैद कर बनाया ‘मौत का महल’, गिनीज बुक में नाम दर्ज होने लायक है – मौत का विश्व रिकॉर्ड!*

 

किरंदुल (दंतेवाड़ा), 02 दिसंबर 2025: अगर आपको लगता है कि दुनिया में सबसे अजीब और खतरनाक घर कहीं विदेश में होंगे, तो आप गलत हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की कुबेर नगरी किरंदुल के वार्ड नंबर 8 में पार्षद राजकुमार सोनी ने ऐसा ‘अद्भुत’ मकान बनवाया है कि देखने वाला एक बार तो दंग रह जाता है, फिर भय से काँप उठता है। यह घर नहीं, मौत का जाल है – जिसमें 440 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार कमरे के ठीक बीचों-बीच से गुजर रहे हैं। अंदर चलने के लिए झुकना नहीं, रेंगना पड़ेगा, वरना एक झटका और भगवान को प्यारे!

*पार्षद का दबंग कारनामा: कानून को जेब में, जनता की जान को खतरे में*

वर्तमान पार्षद राजकुमार सोनी ने अपने नवनिर्मित मकान में बिजली के मेन लाइन के तारों को पूरी तरह कब्जा करके दीवारें खड़ी कर दीं। तार अब उनके कमरों के अंदर से गुजर रहे हैं। प्लास्टिक पाइप डालकर तारों को छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन यह पाइप भी अवैध है। CSPDCL का 6 अक्टूबर 2025 का नोटिस, CEA सुरक्षा नियम 2023 का खुला उल्लंघन, भारतीय विद्युत नियमों की धज्जियाँ – सब कुछ पार्षद महोदय ने ठेंगा दिखा दिया।
नतीजा?

*पूरा मेन मार्केट रात में अंधेरे में डूबा
चोरों ने लगातार चोरियाँ कीं (ताजा वारदात 19-20 नवंबर की रात)*

एक चिंगारी और पूरा वार्ड जलकर राख हो सकता है
पार्षद का अपना परिवार भी हर पल मौत के मुँह में
प्लास्टिक पाइप का रहस्य: बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत बेनकाब
सबसे बड़ा सवाल – हाईटेंशन लाइन में प्लास्टिक पाइप कैसे लगा? बिना बिजली विभाग के लाइनमैन और उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के यह नामुमकिन है। सूत्र बताते हैं कि अच्छी-खासी रकम के लेन-देन के बाद यह करिश्मा हुआ। यही वजह है कि नोटिस के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नगर पालिका के मुख्य अधिकारी भी सबकुछ जानते-देखते हुए चुप हैं। कहा जा रहा है कि “पार्षद जी के जेब में हैं” या फिर “नोटों की चमक में आँखें बंद कर लीं”। अक्टूबर महीने में ही किरंदुल में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, फिर भी कोई सबक नहीं!

*जनता का गुस्सा फूटा: “पार्षद ने हमें और अपने परिवार को मौत के घाट उतार रखा है”*

स्थानीय व्यापारी बोले, “ये घर नहीं, मौत का विश्व रिकॉर्ड है। गिनीज बुक में तो नाम दर्ज होना चाहिए – ‘सबसे खतरनाक तरीके से बिजली के तारों के बीच बना घर’। राष्ट्रपति सम्मान की बजाय इन्हें जेल भेजो!”
लोग सवाल उठा रहे हैं –जो पार्षद खुद कानून तोड़कर अपना और दूसरों का जीवन खतरे में डाल रहा हो, वह वार्ड की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे निभा सकता है?

*क्या यही है ‘विकसित भारत’ का मॉडल – जहाँ पार्षद मौत का घर बनाकर घूमते फिरें?*

कलेक्टर को शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य
सीजी संविधान न्यूज़ ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुँचा दी थी। सूचना है कि सख्त कार्रवाई के आदेश भी हुए, लेकिन राजनीतिक दबाव और मिलीभगत के चलते आज तक एक ईंट भी नहीं हटाई गई। क्योंकि अबकी बार चोरी नहीं, बल्कि पूरी बस्ती में ब्लास्ट और दर्जनों मौतें हो सकती हैं।
पार्षद राजकुमार सोनी, नगर पालिका अधिकारी और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जनता स्पष्ट सन्देश दे रही है –

*आपकी मिलीभगत और दबंगई ने एक पूरा वार्ड अंधेरे और मौत के साये में डाल दिया है।*

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।