*सीजी संविधान न्यूज़ की ओर से माफी नामा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सीजी संविधान न्यूज़ की ओर से माफी नामा*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

किरंदुल की सम्मानित जनता और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह के प्रति सीजी संविधान न्यूज़ हार्दिक खेद प्रकट करता है। हाल ही में प्रकाशित एक समाचार लेख में अनजाने में संपादकीय त्रुटि के कारण आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग हुआ, जिसके लिए हम गहराई से क्षमाप्रार्थी हैं। यह हमारी ओर से एक अक्षम्य चूक थी, और हम इसके लिए पूर्ण जिम्मेदारी लेते हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह से उनके घर मे मुलाकात कर इस त्रुटि पर चर्चा की गई। उनकी उदारता और महानता ने इस मामले की गंभीरता को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सहृदयता और समझदारी के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

सीजी संविधान न्यूज़ यह वचन देता है कि भविष्य में ऐसी त्रुटियों से बचने के लिए और अधिक सावधानी बरती जाएगी। हम पुनः श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह और किरंदुल की सम्मानित जनता से इस चूक के लिए क्षमा मांगते हैं।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

सीजी संविधान न्यूज़

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles