*किरंदुल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा*
किरंदुल, 16 अगस्त 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल किरंदुल द्वारा भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
यह कार्यक्रम दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक, मोहित धवन और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सभा में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मंडल उपाध्यक्ष सदानंद साहू, मंडल मंत्री सरस्वती डहरिया, यशोदा चुन्नम, बनमाली हरिजन, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा, जिला मंत्री अनीता वर्मा, पूर्व श्रम आयोग सदस्य आर.सी. नाहक, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंहासन गुप्ता, राजेन्द्र चौहान, प्रकाश जैन, छाया गुप्ता, रजनी अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नजमुल हक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, पार्षद राजकुमार सोनी, बी. रूपा रानी, लक्ष्मी ठाकुर, अंजली शर्मा, ज्योत्स्ना स्वाइन, राजेश्वरी बेहरा, सतेंद्र गुप्ता, मणि कुट्टन अय्यर, आनंद चुन्नम, सुखदेव पोयम, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, दीनानाथ ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती स्पष्ट रूप से दिखाई दी

