*रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी का दंतेवाड़ा आगमन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी का दंतेवाड़ा आगमन*

आज दंतेवाड़ा की पावन धरा पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी का सपरिवार शुभागमन हुआ। वे सबसे पहले शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माँ का दर्शन व आशीर्वाद लिए।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक माननीय श्री चैतराम अटामी जी स्वयं उपस्थित रहे एवं उन्हें आत्मीयता से स्वागत किया।

इसके उपरांत माननीय पुरंदर मिश्रा जी ने दंतेवाड़ा जिला उत्कल समाज के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में दंतेवाड़ा में प्रस्तावित भव्य जगन्नाथ मंदिर निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान किरंदुल उत्कल समाज जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय श्री आर.सी. नाहक जी ने श्री मिश्रा जी को किरंदुल स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर माननीय पुरंदर मिश्रा जी ने आभार व्यक्त करते हुए दर्शन हेतु आने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया।

यह मुलाकात न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रही, बल्कि छत्तीसगढ़ में उत्कल समाज की मजबूत उपस्थिति और धार्मिक-सामाजिक समर्पण का एक जीवंत उदाहरण भी रही।

– उत्कल समाज सेवा समिति /

जगन्नाथ सेवा समिति, किरंदुल

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles