*किरंदुल मंडल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव*
*किरंदुल, 10 जुलाई 2025 (गुरुवार | आषाढ़ पूर्णिमा):*
*भारतीय जनता पार्टी किरंदुल मंडल द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक गरिमामय गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन देने वाले गुरुओं का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।*
*यह आयोजन दंतेवाड़ा जिले के लोकप्रिय विधायक माननीय चैतराम अटामी जी, जिला अध्यक्ष माननीय संतोष गुप्ता जी, कार्यक्रम संयोजक श्री सत्यजीत चौहान जी एवं श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह जी के मार्गदर्शन तथा किरंदुल मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करना एवं गुरुओं के जीवनपर्यंत योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करना था। इस अवसर पर किरंदुल नगर के निम्न सेवानिवृत्त गुरुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:*
*श्री एन.एन. दास सर*
*श्री स्वपन साहा सर*
*श्री सुकुमार हवालदार सर*
*श्री बी.पी. साहू सर*
*श्री गोयल सर*
*श्री राजेंद्र सिंह चौहान सर*
*कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को एक भावनात्मक और प्रेरणादायी उत्सव में परिवर्तित कर दिया।*
*उपस्थित प्रमुख कार्यकर्तागण में शामिल रहे: भाजपा मंडल महामंत्री श्री मोहित धवन जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री सदानंद साहू जी,मंडल मंत्री श्री बनमाली हरिजन जी,भाजपा जिला मंत्री श्रीमती भावना सक्सेना जी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नजमुल हक जी,पूर्व श्रम आयोग सदस्य श्री आर.सी. नाहक जी,कोड़ेनार पंचायत उपसरपंच श्री तपन दास जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धरमपाल मिश्रा जी,श्री सुखदेव पोयाम जी,श्री पवित्रो जाल जी उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम की सफलता का श्रेय मंडल के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनकी देवतुल्य उपस्थिति और सेवा भावना ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।*
*भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल*

