*किरंदुल में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया*
दंतेवाड़ा। किरंदुल नगर में गुरुवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। नगर के सभी समाजों ने मिलकर किरंदुल अम्बेडकर चौक में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तृशरण-पंचशील का संकल्प लेकर बाबासाहेब द्वारा दिए गए संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारे—को दोहराते हुए एकजुटता का परिचय दिया। अम्बेडकर चौक पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों ने तृशरण-पंचशील का उच्चारण कर बाबासाहेब के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इसी क्रम में आज शाम अम्बेडकर भवन में सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इसमें स्थानीय कलाकारों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से संविधान दिवस की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
किरंदुल में इस तरह के सामूहिक आयोजन से सामाजिक सद्भाव और संविधान के प्रति जागरूकता दोनों बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने इसे बाबासाहेब की विरासत को जीवित रखने का सार्थक प्रयास बताया।

