*गोल्ड मेडल जीतकर दंतेवाड़ा के गोरखनाथ यादव एवं सुभद्रा देवी ने अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में बनाई जगह, जिले का बढ़ाया गौरव*
**दंतेवाड़ा।** केरल के कोल्लम में 21 से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित 7वें नेशनल इंडियन यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों गोरखनाथ यादव जी एवं सुभद्रा देवी जी ने योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी लगातार जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त कर रहे हैं। उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और योगासन के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है।
गोरखनाथ यादव जी (आरक्षक क्रमांक 359, 17वीं विशेष वाहिनी, कबीरधाम) एवं सुभद्रा देवी जी (आरक्षक क्रमांक 1128, 20वीं बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) की इस उपलब्धि से दंतेवाड़ा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।
इस शानदार सफलता पर दंतेवाड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बी.आर. साहू, महासचिव श्री छबिल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष श्री बी.एन. उइके, डायरेक्टर डाकटर मांडी कोच नरोत्तम सिंह ध्रुव सहित समस्त पदाधिकारियों , एवं सदस्यों तथा बैलाडीला योग समिति किरंदुल ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।


