*डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल के विद्यार्थियों ने बस्तर ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

**डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल के विद्यार्थियों ने बस्तर ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम*

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स नई दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा कुमारी रितिका वेट्टी (कक्षा सातवीं ब) ने लंबी कूद में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

नकुलनार स्टेडियम एवं कुआकोंडा में 3 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित बस्तर ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल के छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, टीम खेलों और बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रमुख परिणाम:

दौड़ प्रतियोगिता

जूनियर वर्ग 100 मीटर: कमल निहाल (दसवीं अ) – द्वितीय, तुलसीराम (11वीं स) – तृतीय

जूनियर वर्ग 200 मीटर: कमल निहाल (दसवीं अ) – द्वितीय

सीनियर वर्ग 200 मीटर: भूपेश ठाकुर (12वीं अ) – प्रथम

बालिका जूनियर 200 मीटर: गंगोत्री कुंजाम (नौवीं ब) – द्वितीय

थ्रो प्रतियोगिताएं

सीनियर गोला फेंक: पुष्पेंद्र ठाकुर (11वीं ब) – द्वितीय

सीनियर तवा फेंक: ठाकेश (नौवीं अ) – प्रथम, गजेंद्र शाह (11वीं ब) – द्वितीय

जूनियर तवा फेंक: पुष्पेंद्र ठाकुर (11वीं ब) – द्वितीय

रिले रेस

जूनियर 4×100 मीटर: प्रथम स्थान – चन्द्रभान साहू, भूपेश ठाकुर, तुलसी राम, दुर्गेश यादव

सीनियर 4×100 मीटर: द्वितीय स्थान – ठाकेश, अभय कोरी, तुलसी राम, दुर्गेश यादव

बैडमिंटन एवं अन्य

जूनियर बैडमिंटन सिंगल्स: पुष्पेंद्र ठाकुर (11वीं ब) – द्वितीय

जूनियर बैडमिंटन डबल्स: चन्द्रभान साहू एवं पुष्पेंद्र ठाकुर – द्वितीय

लंबी कूद: दुर्गेश यादव (11वीं ब) – तृतीय

जूनियर फुटबॉल: प्रथम स्थान (प्रमुख सदस्य – अहेम निर्मलकर, रीतेश कड़ती, रिंकू मेश्राम) तथा द्वितीय स्थान (प्रमुख सदस्य – भूपेश ठाकुर)

प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने कहा, “खेल जीवन में अनुशासन और टीम भावना पैदा करते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने बस्तर ओलंपिक में मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

खेल शिक्षक मनोज कुमार सिंह तथा शिक्षिका तृप्ति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों को बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

*किरंदुल में नाबालिगों के हाथों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चाबी, आखिर जिम्मेदार कौन?दुर्ग न्यायालय के फैसले से अभिभावकों को मिला कड़ा संदेश, किरंदुल में भी नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल*

किरंदुल मुख्य बाजार में अतिक्रमण का दोहरा मापदंड! वर्षों से मुख्य सड़क पर कब्जा जमाए बैठे व्यापारी ही बने दूसरे व्यापारियों के रास्ते का रोड़ा, साप्ताहिक बाजार में बाहरी सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ने का आरोप

Buzz4 Ai

Read More Articles

*किरंदुल में नाबालिगों के हाथों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चाबी, आखिर जिम्मेदार कौन?दुर्ग न्यायालय के फैसले से अभिभावकों को मिला कड़ा संदेश, किरंदुल में भी नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल*