*दंतेवाड़ा के आरक्षक गोरखनाथ यादव और महिला आरक्षक सुभद्रा देवी ने राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*दंतेवाड़ा के आरक्षक गोरखनाथ यादव और महिला आरक्षक सुभद्रा देवी ने राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल*

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर (सेक्टर-1) स्थित बुद्ध विहार, अंबेडकर भवन में 1 नवंबर को आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप 2026 में दंतेवाड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए दो आरक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन किया।

पुरुष वर्ग में 17वीं विशेष (भा./र.) वाहिनी, जिला कबीरधाम के आरक्षक क्रमांक 359 गोरखनाथ यादव और महिला वर्ग में 20वीं बटालियन (भा./र.) वाहिनी छ.स.बल, जिला महासमुंद की महिला आरक्षक क्रमांक 1128 सुभद्रा देवी ने शानदार संतुलन और कठिन आसनों का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भव्य खेल आयोजन भारतीय योग चिकित्सा केंद्र एवं भारतीय यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में दोनों जवानों ने अपने अनुशासित अभ्यास और सटीक योगासनों से निर्णायकों को प्रभावित किया और अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्णिम सफलता दर्ज की।

दंतेवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाने वाली इस दोहरी सफलता पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन दंतेवाड़ा के अध्यक्ष बी.आर. साहू, महासचिव छबील कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बी.एन. उईके, डायरेक्टर डाकटर मांडी सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, बैलाडीला योग समिति किरंदुल एवं शुभचिंतकों ने गोरखनाथ यादव और सुभद्रा देवी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों जवानों का अनुशासन, कठिन परिश्रम और योग के प्रति समर्पण अन्य युवाओं, खिलाड़ियों और पुलिस बल के जवानों के लिए प्रेरणा है।

स्वर्ण पदक विजेता गोरखनाथ यादव ने कहा, “योग से ही संतुलन, अनुशासन और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।”

Leave a Comment

और पढ़ें

किरंदुल मुख्य बाजार में अतिक्रमण का दोहरा मापदंड! वर्षों से मुख्य सड़क पर कब्जा जमाए बैठे व्यापारी ही बने दूसरे व्यापारियों के रास्ते का रोड़ा, साप्ताहिक बाजार में बाहरी सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ने का आरोप

Buzz4 Ai

Read More Articles

किरंदुल मुख्य बाजार में अतिक्रमण का दोहरा मापदंड! वर्षों से मुख्य सड़क पर कब्जा जमाए बैठे व्यापारी ही बने दूसरे व्यापारियों के रास्ते का रोड़ा, साप्ताहिक बाजार में बाहरी सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ने का आरोप