*डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल की स्नेहा मेश्राम को स्काउट-गाइड में मिला प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल की स्नेहा मेश्राम को स्काउट-गाइड में मिला प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार*

 

किरंदुल। डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल की छात्रा स्नेहा मेश्राम को स्काउट-गाइड क्षेत्र में राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। महामहिम राज्यपाल श्री रामन डेका ने एक गरिमामय राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

उसी समारोह में अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल की ओर से प्रमाण-पत्र दिए गए। इनमें दुर्गा यादव (रेंजर), हिमांशी यादव (गाइड) और तानिया परवीन (गाइड) शामिल हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।

प्राचार्य श्री एस.के. श्रीवास्तव, रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव, गाइड कैप्टन सुश्री अनामिका एक्का, स्काउट मास्टर श्री नारायण प्रसाद, कब मास्टर श्री राकेश कुमार, गाइड कैप्टन श्रीमती सुरभी राव, रेंजर लीडर श्रीमती रुक्मणी साहू, रोवर लीडर श्री दिनेश कुमार यादव तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles