छत्तीसगढ़ मे कृष्ण जन्मोत्सव में बिखरी भक्ति की छटा, विशेष बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन, मूक-बधिर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति एवं रैंप वॉक रहा आकर्षण का केंद्र।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ मे कृष्ण जन्मोत्सव में बिखरी भक्ति की छटा, विशेष बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन, मूक-बधिर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति एवं रैंप वॉक रहा आकर्षण का केंद्र।

श्री अखिलेश तिवारी की

खास रिपोर्ट।

 

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे विशेष बच्चों के साथ समाजसेवी

संस्थाओं द्वारा आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर

पर आयोजित भव्य समारोह में हरसंभव फाउंडेशन की

पुष्पलता त्रिपाठी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

उन्हें कोपलवाणी स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं संतोष

अग्रवाल अविनाश फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांता सिंघानिया,ट्रस्टी अविनाश फाउंडेशन तथा

विशेष अतिथि अनु चक्रवर्ती, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष,

महासमुंद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान हरित पौधे भेंट कर किया गया।

इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और

हरियाली का संदेश दिया गया।

समारोह में मूक-बधिर बच्चों द्वारा विशेष नृत्य प्रस्तुति एवं रैंप वॉक प्रस्तुत किया गया।

बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने जमकर सराहना की।

बच्चों की प्रस्तुति कार्यक्रम

का विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्नान,ध्यान, पूजा-अर्चना एवं आरती

में अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

पूरा आयोजन भक्ति,उल्लास और सामाजिक संवेदना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर हरसंभव फाउंडेशन की पुष्पलता

त्रिपाठी ने कहा कि विशेष बच्चे प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

उन्हें केवल उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है।

मूक-बधिर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं रैंप वॉक ने यह

साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

हमें प्रेम,करुणा,सेवा और मानवता का संदेश देता है।

ऐसे अवसरों पर विशेष बच्चों को साथ लेकर उन्हें सम्मान

और मंच प्रदान करना इस पर्व की सार्थकता को और बढ़ाता है।

पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को विशेष बच्चों की प्रतिभा

को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए

अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कोपलवाणी

स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं संतोष

अग्रवाल अविनाश फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि

इस तरह के आयोजन समाज में समानता,समावेशिता और

संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की

शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है।

जरूरत है तो बस उसे पहचानने और निखारने की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों,आयोजकों एवं

सहयोगियों का आभार

व्यक्त किया गया।

कृष्ण जन्मोत्सव का यह समारोह भक्ति,सेवा,सम्मान

और विशेष बच्चों की प्रतिभा के सुंदर संगम के रूप में यादगार रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles