*बीएमएस के इस्पात मजदूर महासंघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक बोकारो स्टील सिटी में संपन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बीएमएस के इस्पात मजदूर महासंघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक बोकारो स्टील सिटी में संपन्न*

किरंदुल. “राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित” के आदर्श वाक्य पर चलते हुए श्रमिक हितों के लिए कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक क्षेत्र से संबद्ध भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 05 एवं 06 सितंबर 2026 को सेक्टर-04, बोकारो स्टील सिटी, झारखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

बैठक में एनएमडीसी नगरनार इस्पात मजदूर संघ की ओर से अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा एवं सचिव दिनेश कुमार सेठिया, खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, शाखा बचेली के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस, सचिव पूरन जायसवाल सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।

 

दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में इस्पात एवं खनन क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों, श्रमिक हितों, वर्तमान चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा एवं गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

कार्यसमिति बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन की एकजुटता को मजबूत करने, श्रमिक हितों की रक्षा करने तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles