*बीआईओपीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

 

किरंदुल। बीआईओपीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का आगाज बड़ी धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शाला की प्राचार्या सुश्री वसंती मैडम के प्रतिनिधित्व में हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम. सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (एम एंड एस), एनएमडीसी किरंदुल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती एम. सुजाता मैडम तथा शाला के पूर्व प्राचार्य श्री सुनील कुमार दुबे भी मौजूद रहे।

अतिथि देवो भव की परंपरा का पालन करते हुए सर्वप्रथम शाला के वरिष्ठ शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया तथा झंडा गीत “विजई विश्व तिरंगा प्यारा” की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को आजादी की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। छात्रों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए।

शाला की सांस्कृतिक प्रमुख आदरणीया अनुपमा भद्र मैडम के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या सुश्री वसंती मैडम ने अपने संबोधन में आजादी के महत्व और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्री सुब्रमण्यन ने देश के शहीदों के त्याग और समर्पण की याद दिलाते हुए छात्रों को देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनुपमा भद्र मैडम ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles