*नागार्जुन बुद्ध विहार किरंदुल में भव्य धम्मदेशना कार्यक्रम आयोजित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नागार्जुन बुद्ध विहार किरंदुल में भव्य धम्मदेशना कार्यक्रम आयोजित*

किरंदुल। बुधवार दिनांक 22 अप्रैल 2026 को संध्या बेला में नागार्जुन बुद्ध विहार में भंते महा थेरो करुणानंद के सान्निध्य में धम्मदेशना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं सहित विभिन्न समाज के लोग उपस्थित रहे।

भंते महा थेरो करुणानंद ने अपने प्रवचन में भगवान बुद्ध के उपदेशों को सरल, मृदुल और मार्मिक शब्दों में दृष्टांतों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि बुद्ध के सिद्धांत केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक, दैनिक और व्यवहारिक जीवन को भी सरल, शांत और सुखी बनाने का मार्ग दिखाते हैं।

अपने उद्बोधन में उन्होंने गौतम बुद्ध के विचारों को जीवन में उतारने पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्य को संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने धम्मदेशना से प्रेरित होकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles