*किरंदुल (बस्तर, छत्तीसगढ़)। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आज किरंदुल भाजपा मण्डल ने हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल (बस्तर, छत्तीसगढ़)। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आज किरंदुल भाजपा मण्डल ने हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।*

मण्डल अध्यक्ष विजय सोढ़ी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी ने सिर झुकाकर उन्हें याद किया और उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान “बाबा साहब अमर रहें, संविधान निर्माता अमर रहें” के जोरदार नारों से पूरा अम्बेडकर चौक गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर संविधान के रचयिता को अपनी असीम निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर किरंदुल मण्डल प्रभारी सत्यजीत चौहान , व नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सींग, पार्षदगण तथा किरंदुल मण्डल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सपना था — समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव का भारत। आज भाजपा इस आदर्श को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाबा साहेब को नमन!

यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में भाजपा की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जय भीम! जय संविधान! 🇮🇳

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles