*किरंदुल (दंतेवाड़ा): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किरंदुल ने आज ‘ खबर गंगा’ समाचार पत्र में छपी खबर का पूरी तरह खंडन करते हुए साफ कहा है कि कांग्रेस के सभी पार्षदों की पूर्ण जानकारी और सहमति से ही कलेक्टर दंतेवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया था। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मृणाल राय ने इसे “निराधार और कांग्रेस पार्षदों की छवि धूमिल करने वाली झूठी खबर” करार दिया।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल (दंतेवाड़ा): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किरंदुल ने आज ‘ खबर गंगा’ समाचार पत्र में छपी खबर का पूरी तरह खंडन करते हुए साफ कहा है कि कांग्रेस के सभी पार्षदों की पूर्ण जानकारी और सहमति से ही कलेक्टर दंतेवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया था। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मृणाल राय ने इसे “निराधार और कांग्रेस पार्षदों की छवि धूमिल करने वाली झूठी खबर” करार दिया।*

दरअसल, 2 अप्रैल 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किरंदुल ने कलेक्टर दंतेवाड़ा को एक विस्तृत शापित ज्ञापन सौंपा था। इसमें विधायक महोदय के पत्र क्रमांक 253/दिनांक 26 मार्च 2028 के आधार पर किरंदुल नगरपालिका परिषद के लिए नामित विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर आपत्ति जताई गई थी। ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पंजीयन क्रमांक VIG1 2904/2/2025-UAD दिनांक 12 दिसंबर 2025 के आदेश का स्पष्ट उल्लेख करते हुए कहा गया था कि यह नियुक्ति शासन के आदेश का उल्लंघन है। संबंधित आदेश की कॉपी भी संलग्न कर सौंपी गई थी।

‘खबर गंगा’ समाचार में आज छपी खबर में दावा किया गया था कि कांग्रेस पार्षदों को बिना उनकी जानकारी के आवेदन पर दस्तखत कराए गए और उन्हें बिना बताए कलेक्टर के समक्ष शिकायत के लिए ले जाया गया। खबर में व्हाट्सएप्प पर चल रहे कथित विरोध का भी जिक्र था।

इस खबर के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तुरंत सभी पार्षदों के साथ पुनः विचार-विमर्श किया। बैठक में सभी कांग्रेस पार्षदों ने एकमत से स्पष्ट किया कि ज्ञापन को उन्होंने पूरे ध्यान से पढ़ा था, हर बिंदु पर चर्चा हुई थी और पूरी जानकारी व सहमति के बाद ही हस्ताक्षर किए गए थे। पार्षदों ने कहा कि इस तरह की झूठी खबर चलाकर जानबूझकर कांग्रेस पार्षदों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मृणाल राय ने कहा,

“हमारी पूरी टीम एकजुट है। ज्ञापन सभी की सहमति और जानकारी से तैयार किया गया था। ‘गंगा’ में छपी खबर पूरी तरह गलत और निराधार है। यह कांग्रेस पार्षदों की एकता को तोड़ने और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश है। हम इस खबर का पुरजोर खंडन करते हैं और जनता से अपील करते हैं कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।”

इस घटनाक्रम से कांग्रेस की किरंदुल इकाई में एकता और अनुशासन की तस्वीर साफ नजर आ रही है। ब्लॉक कमेटी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी तरह सतर्क और एकजुट हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles