*किरंदुल मुख्य बाजार: आपातकालीन स्थिति में शव को घर तक लाने के लिए भी जगह नहीं, पार्षद की लापरवाही से मौत के बाद भी त्रासदी!*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल मुख्य बाजार: आपातकालीन स्थिति में शव को घर तक लाने के लिए भी जगह नहीं, पार्षद की लापरवाही से मौत के बाद भी त्रासदी!*

किरंदुल (विशेष): किरंदुल के मुख्य बाजार में आज एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना ने नगर की बदहाली को उजागर कर दिया। गुप्ता परिवार के एक सदस्य की मृत्यु के बाद शव वाहन को मुख्य रोड पर बाजार की अव्यवस्था के कारण मात्र 400 मीटर दूर ही रोका जाना पड़ा। शव को घर तक पहुंचाने के लिए परिवार वालों को हाथों-हाथ उठाकर ले जाना पड़ा, क्योंकि रोड पर फैली दुकानों और सामान ने कोई जगह नहीं छोड़ी। मृत्यु के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए रास्ता न मिलना – इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है?

यह पूरी आपातकालीन स्थिति वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद राजकुमार सोनी की घोर लापरवाही और निकम्मेपन का नतीजा है। बाजार सालों से मुख्य रोड पर कब्जा जमाए बैठा है, जहां सुबह से शाम तक दुकानें और सामान फैले रहते हैं। क्या आपात स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन या कोई राहत वाहन के लिए रास्ता छोड़ना पार्षद की जिम्मेदारी नहीं? लेकिन सोनी की उदासीनता से शहर मौत के खतरे में जी रहा है।

यह घटना साफ बताती है कि पार्षद की नाकामी अब जानलेवा हो चुकी है। नगरपालिका को तुरंत कार्रवाई कर बाजार को रोड से हटाना चाहिए, वरना ऐसी त्रासदियां रोजाना होंगी। किरंदुल की जनता इस लापरवाह नेतृत्व से तंग आ चुकी है – कब तक चुप रहेगी?

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles