*बचेली ब्रेकिंग न्यूज़: दंतेवाड़ा के बचेली-भांसी मार्ग पर भयंकर हादसा, ट्रक-बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल*
बचेली, दंतेवाड़ा (23 नवंबर 2025): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है। बचेली से भांसी मार्ग पर सेंट्रल वर्कशॉप के समीप एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, और उन्हें तुरंत बचेली अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार जारी है

