*ब्रेकिंग न्यूज़: गोलापल्ली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन तस्करों का भंडाफोड़*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*ब्रेकिंग न्यूज़: गोलापल्ली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन तस्करों का भंडाफोड़*

कोंटा: गोलापल्ली वन परिक्षेत्र में वन परिक्षेत्र अधिकारी एच. प्रशाद राव और उनकी टीम ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रात्रि गश्त के दौरान आज तड़के करीब 2 बजे गोलापल्ली और फैदागुड़ा के बीच एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी लदी थी।

मौके पर वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर से 22 सागौन के गोल (लॉग्स) बरामद किए और एक तस्कर को हिरासत में लिया। अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी एच. प्रशाद राव ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ उनकी टीम लगातार सक्रिय है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles