माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 01 ग्रामीण महिला हुई गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम बोड़गा थाना भैरमगढ जिला बीजापुर*

माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 01 ग्रामीण महिला हुई गंभीर रूप से घायल।*

सीजी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़

जिला संवाददाता  बीजापुर 

राजु गांधी

घायल महिला बोड़गा गांव की निवासी है जो महुआ बिनने के लिये जंगल गई हुई थी। इन्द्रावती नदी पर ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी, आज सुबह लगभग 06.30 बजे के आसपास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई ।*

घायल महिला के दोनो पैर में आई चोंट, बांया पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त।*

वर्ष 2023-24 में भी माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आने से बोड़गा के 02 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।*

घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती किया गया है, समुचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।*

*सीजी संविधान न्यूज़

जिला संवाददाता

राजु गांधी

बीजापुर*

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles