*सुकमा:–जिले के गोगुंडा और उपम्पल्ली इलाकों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सुकमा ब्रेकिंग: बड़ी नक्सल विरोधी सफलता*

जिला सुकमा संवाददाता

जसराज जैन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में *20 से अधिक नक्सली मारे गए* हैं, और *डीवीसीएम के जगदीश* के मारे जाने की भी खबर आ रही है। संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

डीआरजी (District Reserve Guard)* और *सीआरपीएफ (CRPF)* के जवानों के साथ मुठभेड़ जारी है। लगातार *सर्च ऑपरेशन* चल रहा है, जिसकी *मॉनिटरिंग सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण* स्वयं कर रहे हैं। 

मुठभेड़ के दौरान *माओवादी कमांडर डीवीसीएम जगदीश* की टीम से सुरक्षा बलों का सामना हुआ, जिसमें *दो जवानों को मामूली चोटें आईं।* बावजूद इसके, सुरक्षा बलों ने *बहादुरी से जवाबी कार्रवाई* करते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया।

हमारे सुरक्षा बलों की साहसिक कार्यवाही को सलाम।*  

सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद*  

*मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद*

– *AK-47, SLR, INSAS Rifle, .303 Rifle, रॉकेट लांचर, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक पदार्थ* बरामद हुए हैं।

– *DRG सुकमा* और *CRPF* के संयुक्त बल *बीजापुर ऑपरेशन* का हिस्सा थे।

– *मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।*

– मुठभेड़ में *DRG के दो जवान घायल* हो गए, लेकिन उनकी *स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।*

मुठभेड़ की जानकारी:*  

28 मार्च 2025* को *केरलापाल क्षेत्र* में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर *डीआरजी सुकमा और CRPF* ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।   

29 मार्च 2025* की सुबह 8 बजे से *सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच लगातार फायरिंग* जारी है। 

16 नक्सलियों के शव बरामद* किए गए हैं, और *हथियार और गोला-बारूद* भी भारी मात्रा में मिला है। 

*सर्चिंग अभियान जारी* है, और *कई अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना* जताई जा रही है।

सुरक्षा बलों के साहसिक कार्यवाही को सलाम।*   *सुकमा और हमारे सुरक्षा बलों की जीत की शुभकामनाएं।*  

 

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

Buzz4 Ai

Read More Articles