किरंदुल परियोजना प्रबंधन ने मनाया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल परियोजना प्रबंधन ने मनाया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस

किरंदुल : दिनांक 08 मार्च,2025 को एनएमडीसी लिमिटेड की महत्‍वपूर्ण किरंदुल परियोजना प्रबंधन ने मंगल भवन में हर्षोल्‍लास के साथ अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में श्री संजीव साही, मुख्‍य महाप्रबंधक, मुख्‍य अतिथि के रूप तथा सर्वश्री किशन आहुजा, मुख्‍य महाप्रबंधक (वर्कस), आर.राजाकुमार, महाप्रबंधक (खनन), एम.सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (विद्युत), एस.के. कोचर, महाप्रबंधक (खनन), श्रीमती के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), देवरायलू, अध्‍यक्ष, राजेश संधू, सचिव, एसकेएमएस, ए.के.सिंह, सचिव, एमएमडब्‍ल्‍यू विशिष्‍ट अतिथि के रूप उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्‍य एवं विशिष्‍ट अतिथियों ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन किया। तत्‍पश्‍चात अतिथियों का पुष्‍पगुच्‍छ देकर सम्‍मान किया गया।

मुख्‍य अतिथि ने महिला की वर्तमान दशा और दिशा, नारी शक्ति पर संबोधन में कहा कि नारी केवल शक्ति ही नहीं संसार की जननी है। आज नारी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। इसी प्रकार श्रीमती के.एल.नागवेणी ने भी महिला कर्मचारियों को संबोधित किया और नारी शक्ति के वर्चस्‍व एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने की अपील की। आज का दिन महिलाओं के मेहनत,समर्पण, संघर्ष और सम्‍मान का प्रतीक है। इसी तरह अन्‍य अति‍थियों ने भी महिलाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए जिसे उपस्थितों ने सराहा। कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से मुख्‍य एवं विशिष्‍ट अतिथियों ने महिलाओं को विशेष उपहारों से सम्‍मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन श्रीमती अनुपमा भद्र,वरि.शिक्षिका,परियोजना विद्यालय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महिलाओं एवं कार्मिक विभाग का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।