*खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की सौजन्य मुलाकात तथा कलेक्टर को सौंपा पत्र*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की सौजन्य मुलाकात तथा कलेक्टर को सौंपा पत्र*

  • किरंदुल. खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेन्द्र कुमार, बचेली शाखा के अध्यक्ष दीप देवांगन, राजेंद्र यादव, अनूप, लिशान्त सिंह, दानेश्वर जोशी, मिथुन द्वारा दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के जिलाधीश मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य भेंट कर भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल एवं बचेली के पदाधिकारियों का परिचय एवं संगठन के बारे में सारगर्भित परिचर्चा की। खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर को पत्र सौंपते हुए कुछ अनियमितताओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसकी विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक आगामी कार्रवाई एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई हेतु मांग की गई।
  • केएमएस के पदाधिकारियों ने माननीय सांसद, प्रभारी मंत्री एवं विधायक महोदय से हुई चर्चा एवं उनसे मिले निर्देश के संदर्भ में भी सविस्तार चर्चा किया, जिस पर जिलाधीश महोदय द्वारा संज्ञान लेकर आगामी कार्रवाई की बात कही गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles