*अनुदेशकों ने 17 साल की सेवा के बाद शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अनुदेशकों ने 17 साल की सेवा के बाद शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन*

बीजापुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बीजापुर के बैनर तले अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम दो सूत्री मांगों वाला ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदेश के लगभग 900 अनुदेशकों को शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर संविलियन करने की मांग की गई है।

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान, जिला सचिव कैलाश रामटेके तथा अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गांधरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में पोर्टा केबिन एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे ये अनुदेशक पिछले 17 वर्षों से शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ शासन-प्रशासन द्वारा सौंपे गए विभिन्न दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद इसके उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित नहीं हो पाया है, जिससे वे और उनके परिवार चिंतित हैं।

अनुदेशक संघ का कहना है कि ये अनुदेशक शिक्षा विभाग द्वारा डीएलएड प्रशिक्षित हैं, इसलिए शिक्षा कर्मियों की तरह ही उन्हें भी शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर संविलियन किया जाए। संघ ने मांग की है कि उनकी इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में यथासंभव सहयोग करेंगे तथा उच्च स्तर पर अनुदेशकों की मांगों को अवगत कराएंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गांधरला के अलावा जिला अध्यक्ष रितेश सेमल, उपाध्यक्ष सडवली जंगम, जिला सचिव पालदेव भूषणम, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र झाड़ी, रुकमणी झाड़ी, लीलावती झाड़ी, अशोक अवलम, श्यामबती मंडावी, कृष्णा मोरला, रामलाल नाग सहित कई अनुदेशक उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

*🚨 क्या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है दंतेवाड़ा लोक निर्माण विभाग? सड़क किनारे खुले लोहे के सरिये बने मौत का जाल! किरंदुल से बचेली और भांसी तक अधूरे निर्माण में दो से तीन फीट तक निकले नुकीले सरिये, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*🚨 क्या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है दंतेवाड़ा लोक निर्माण विभाग? सड़क किनारे खुले लोहे के सरिये बने मौत का जाल! किरंदुल से बचेली और भांसी तक अधूरे निर्माण में दो से तीन फीट तक निकले नुकीले सरिये, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा*