*भांसी पुलिस ने अवैध कबाड़ से भरी पिकअप जब्त की, करीब 4 टन लोहे का कबाड़ बरामद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भांसी पुलिस ने अवैध कबाड़ से भरी पिकअप जब्त की, करीब 4 टन लोहे का कबाड़ बरामद*

दंतेवाड़ा। थाना भांसी पुलिस ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार और औद्योगिक क्षेत्र से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध कबाड़ से भरी एक पिकअप वाहन जब्त कर करीब चार टन लोहे का कबाड़ बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूँटे और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अविनाश ठाकुर के निर्देशन में थाना किरंदुल व बचेली क्षेत्र के एनएमडीसी औद्योगिक क्षेत्र में हो रही चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

इसी सिलसिले में 23 अगस्त 2026 को निरीक्षक निर्मल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम एमसीपी चेकिंग और फोरेस्ट/खनिज जांच नाका भांसी की ओर रवाना हुई थी। करीब दोपहर तीन बजे आईडीआई मेन रोड, भांसी बाजारपारा के पास सड़क किनारे दो ट्रकों के बीच सफेद रंग की चारपहिया पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-18-एस-6590 लावारिस हालत में खड़ी मिली।

पुलिस टीम ने तिरपाल हटाकर जांच की तो वाहन में भारी मात्रा में लोहे का अवैध कबाड़ भरा हुआ पाया गया। कबाड़ का वजन करीब चार टन और अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन को बचेली की ओर से लाया गया था। चालक और अन्य लोग खाना खाने की बात कहकर वाहन छोड़कर पैदल भांसी-किरंदुल की ओर चले गए थे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष वैधानिक कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ से भरी पिकअप को जब्त कर थाना भांसी लाकर सुरक्षित रख लिया है। आरोपियों की पहचान और अवैध कबाड़ के स्रोत की जांच जारी है। प्रकरण में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कबाड़ के कारोबार और औद्योगिक क्षेत्र से होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक ललित कुमार रजक, हेड कांस्टेबल शिवनारायण निवास, रमेश्वर श्यामले, धर्मेन्द्र सलाम, मनोज नाथ, हेड कांस्टेबल शंकर ठाकुर तथा आरक्षक क्रमांक 1290, 1240, 305, 1205, 1080, 553 और 490 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles