*किरंदुल वार्ड-8: NMDC ओवरब्रिज ने ड्रेनेज सिस्टम जाम किया, 30-40 घर हर साल 4-5 फीट गंदे पानी में डूब रहे*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल वार्ड-8: NMDC ओवरब्रिज ने ड्रेनेज सिस्टम जाम किया, 30-40 घर हर साल 4-5 फीट गंदे पानी में डूब रहे*

किरंदुल (दंतेवाड़ा)। वार्ड क्रमांक 8 के गरीब परिवारों का दर्द अब तीन साल से जारी है। न कोई बड़ी नदी, न कोई बड़ा नाला—फिर भी हर मानसून में 30 से 40 घर 4-5 फीट गंदे पानी में डूब जाते हैं। घर का राशन, कपड़े, फर्नीचर, बिजली के सामान—सब कुछ बर्बाद हो जाता है। पूरा घर तबाह।

क्या है असल कारण?

NMDC द्वारा बन रहा ओवरब्रिज। जहां पिलर खड़े हैं, उसके ठीक नीचे NMDC क्षेत्र और 11-सी माइनिंग कंपनी की नालियों का पुराना ड्रेनेज सिस्टम है, जो 20-30 फीट नीचे वर्षों पहले बनाया गया था। ओवरब्रिज के 2-3 गोल पिलर ने इस ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह ब्लॉक कर रखा है।

जब तेज बारिश होती है, तो 11-सी माइनिंग और किरंदुल शहर का पानी तीन छोटे नालों से होता हुआ वार्ड-8 के मुख्य ड्रेनेज सिस्टम तक पहुंचता है। बड़ा नाला जाम होने से पानी की निकासी नहीं होती। नतीजा—गलियां और घर डूब जाते हैं।

इन गरीबों की क्या गलती? उनका घर NMDC और 11-सी माइनिंग का पानी ओवरब्रिज के पिलर से जाम होने के कारण डूबता है।

तीन साल से कोई समाधान नहीं

नगरपालिका, जिला प्रशासन और NMDC—तीनों में से किसी ने अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला। हर साल वही जलभराव, वही तबाही। नए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कब होगा? लोगों को राहत कब मिलेगी?

गरीब तबके के इन परिवारों का रखवाला कौन है? क्या वार्ड-8 के लोग हर बारिश में अपना सब कुछ बर्बाद करते रहेंगे?

यह प्राकृतिक आपदा नहीं, जानबूझकर पैदा किया गया मंजर है। जवाबदारी किसकी क्या प्रशासन और NMDC को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। कब तक ये लोग बर्दाश्त करते रहेंगे?

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles