स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 दिनांक 15 अगस्त 2026 को फुटबॉल ग्राउंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 दिनांक 15 अगस्त 2026 को फुटबॉल ग्राउंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

मुख्य अतिथि रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक तथा परियोजना के वरिष्ठ कर्मचारी भीष्म कुमार साहू, मास्टर एचईएम ऑपरेटर ग्रेड-I ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर सलामी ली। उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया।

मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ जवानों, एनसीसी कैडेट एवं स्कूल छात्र-छात्राओं की परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश के विकास में एनएमडीसी द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। परियोजना ने उत्पादन व प्रेषण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त पुरस्कारों के लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने परियोजना प्रबंधन द्वारा सीएसआर के अंतर्गत समीपवर्ती आदिवासी गांवों में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों, रोजगारोन्मुखी गतिविधियों, आदिवासी युवाओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पुरुष-महिला और बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच की भी सराहना की।

प्रकाश विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं एकता गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने नेहरू श्रम अवार्ड के तहत सुमन सिंह कुल्हारे, सीनियर एचईएम ऑपरेटर को प्रथम तथा हरिप्रसाद, सीनियर एचईएम ऑपरेटर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। सीआईएसएफ जवानों के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में नमिता नारायण, अध्यक्ष, प्रेरणा महिला समिति; जे.सी. दास, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन); एम. सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (एम एंड एस); धीरेन भूषण, महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक; के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन); वरिष्ठ कमांडेंट, सीआईएसएफ; एसकेएमएस, एमएमडब्ल्यू यूनियन, एनएससीएसटीआईडीडब्ल्यूसी; विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा मानव संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नमिता नारायण, अध्यक्ष, प्रेरणा महिला समिति ने परियोजना चिकित्सालय में अंतरंग मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसी क्रम में विद्या मंदिर स्कूल में नमिता नारायण, बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एम. सुब्रमण्यन, डी.ए.वी. स्कूल में धीरेन भूषण तथा भारतमाता महिला जागरण समिति द्वारा संचालित स्कूल में एस. गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्त) ने राष्ट्रध्वज फहराया और सलामी ली।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles