किरंदुल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नई जिला टीम में तीन महत्वपूर्ण पद राजू रेड्डी जिला महामंत्री, बबलू सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष, बाल सींग कश्यप जिला सचिव
दंतेवाड़ा/किरंदुल: कांग्रेस पार्टी की नई जिला कांग्रेस कमेटी में किरंदुल के समर्पित कार्यकर्ताओं को तीन अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नगरपालिका उपाध्यक्ष किरंदुल बबलू सिद्दीकी को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किए गए नेता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजू रेड्डी को जिला महामंत्री और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद बालसिंह कश्यप को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
ये तीनों नेता पिछले कई वर्षों से किरंदुल में कांग्रेस पार्टी के लिए निरंतर कार्यरत रहे हैं। राजू रेड्डी को पार्टी के प्रति उनके पूर्ण समर्पण, तन-मन-धन से किए गए योगदान के लिए यह पद मिला है। बालसिंह कश्यप समेत अन्य नेताओं की भी पार्टी के प्रति लंबे समय की निष्ठा को इस फैसले के जरिए सम्मानित किया गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला कांग्रेस कमेटी के शीर्ष पदों पर किरंदुल के स्थानीय नेताओं को जगह मिलने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और वे आगामी चुनावी तैयारियों में और अधिक जोश के साथ जुटने को तैयार हैं।
यह फैसला कांग्रेस की नई टीम के गठन में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
