*किरंदुल पोस्ट ऑफिस घोटाला: INTUC ने भवन ही नहीं, जनरेटर भी हड़प लिया! पुराना पोस्ट ऑफिस आखिर किसका है?*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल पोस्ट ऑफिस घोटाला: INTUC ने भवन ही नहीं, जनरेटर भी हड़प लिया! पुराना पोस्ट ऑफिस आखिर किसका है?*

दंतेवाड़ा। किरंदुल के हृदय स्थल पर स्थित पुराना पोस्ट ऑफिस भवन आज INTUC के कब्जे में है। बाहर “पुस्तकालय” का बोर्ड लगा है, और ताला जड़ा हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यह भवन NMDC द्वारा निर्मित नहीं है, फिर NMDC कर्मचारियों की यूनियन INTUC ने इस सरकारी संपत्ति पर कब्जा कैसे कर लिया? सिर्फ भवन ही नहीं, पोस्ट ऑफिस का जनरेटर भी INTUC ने कब्जे में ले रखा है।

सवालों का अंबार

पुराना पोस्ट ऑफिस भवन आखिर किसका है?

INTUC ने बिना किसी अधिकार के इस भवन पर कब्जा कैसे जमा लिया?

क्या यह साजिश थी या प्रशासन की मिलीभगत?

INTUC का अपना भवन ठीक बगल में है। उसके ऊपरी तल पर वर्षों से ग्रामीण बैंक को मोटे किराए पर दिया हुआ है और बाकी कमरे भी किराए पर चल रहे हैं। अगर INTUC को पुस्तकालय खोलना ही था तो अपने भवन में हॉल बनाकर डिजिटल पुस्तकालय क्यों नहीं खोला? क्यों सरकारी पोस्ट ऑफिस भवन पर कब्जा किया?

ग्रामीणों और कर्मचारियों की पीड़ा

पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी खुलकर कह रहे हैं कि बस स्टैंड के पास पुराना स्थान सबसे उत्तम था। आने-जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होती थी। सबको पता था, पहुंच आसान थी। अब NMDC शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तीन दुकानों में ठूंसे गए नए पोस्ट ऑफिस में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों को तो पोस्ट ऑफिस कहां है, इसका पता ही नहीं चलता।

स्थानीय ग्रामीणों की मांग है — पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड वाले पुराने स्थान पर वापस लाया जाए। नया स्थान न तो सुविधाजनक है और न ही लोगों की पहुंच में।

INTUC का दोहरा खेल

एक तरफ खुद को मजदूरों का संरक्षक बताती INTUC, दूसरी तरफ सरकारी संपत्ति हड़पकर अपना किराए का साम्राज्य चला रही है। अपना भवन तो कमर्शियल बना दिया, पुराना पोस्ट ऑफिस भवन + जनरेटर पर कब्जा कर लिया, और जनता को भटकने पर मजबूर कर दिया।

जनता अब सवाल पूछ रही है:

क्या INTUC ने NMDC और प्रशासन की मिलीभगत से यह कब्जा किया है?

पोस्ट ऑफिस को वापस पुरानी सुविधाजनक जगह पर क्यों नहीं शिफ्ट किया जा रहा?

किरंदुल और आसपास के ग्रामीणों की मांग हैं। पुराना पोस्ट ऑफिस भवन, जनरेटर और सुविधाजनक स्थान — सब जनता को वापस चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles