*एनएमडीसी किरंदुल में प्राइवेट कार पर सरकारी मार्किंग: सुरक्षा टेंडर वाली गाड़ी में ‘ऑन ड्यूटी एनएमडीसी’ लिखे स्टिकर, उठ रहे सवाल*
किरंदुल (दंतेवाड़ा), 26 जून 2026: नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएमडीसी) के किरंदुल कॉम्प्लेक्स में एक नई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के उपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज सुबह फुटबॉल ग्राउंड के सामने एक मारुति डिजायर कार (नंबर CG 07 BW 5566) खड़ी मिली, जिसके आगे और पीछे के कांच पर “ऑन ड्यूटी एनएमडीसी” लिखा हुआ था।
घटना का विवरण:
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब ड्राइवर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी बाहर की है और एनएमडीसी के सुरक्षा गार्ड का टेंडर कंपनी द्वारा लिया गया है। इसी वजह से उस पर एनएमडीसी के स्टिकर लगाए गए हैं। यह एक आम प्राइवेट कार है, जो देखने मे एन एम डी सी उपक्रम की आधिकारिक गाड़ी जैसी दिख रही थी!
एनएमडीसी अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स, खासकर किरंदुल और बाचेली कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा सेवाओं के लिए आउटसोर्सिंग/टेंडर प्रक्रिया के जरिए निजी एजेंसियों का सहारा लेता है। ऐसे टेंडर में वाहनों की व्यवस्था शामिल होती है, लेकिन आधिकारिक मार्किंग (स्टिकर, लिखाई) का इस्तेमाल प्राइवेट वाहनों पर कितना उचित है, यह सवाल उठ रहा है।

