*दंतेवाड़ा में नया पुलिस थाना टिकनपाल का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया उद्घाटन, अब 8 गांवों को मिलेगी बेहतर पुलिस सुविधा*
दंतेवाड़ा, 14 मई 2026 – दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में आम जनता को पुलिस सेवाएं और अधिक तेज, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नवीन थाना टिकनपाल आज औपचारिक रूप से शुरू हो गया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने दोपहर में चोलनार स्थित सशस्त्र बल कैंप पहुंचकर रिबन काटकर थाने का शुभारंभ किया। उन्होंने रोजनामचा दर्ज कर थाने को कार्यान्वित भी किया।
थाना टिकनपाल के अंतर्गत शामिल गांव
नए थाने में किरंदुल थाना क्षेत्र के निम्नलिखित 8 गांव शामिल किए गए हैं:
टिकनपाल
चोलनार
समलवार
मदाड़ी
मड़कामीरास
कुटरेम
कलेपाल
कड़मपाल
यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना (09 जनवरी 2024) के अनुपालन में की गई है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी किरंदुल — कमलजीत पाटले
रक्षित निरीक्षक दंतेवाड़ा — सुशील नौटियाल
थाना प्रभारी किरंदुल — संजय यादव
थाना प्रभारी बचेली — प्रहलाद कुमार साहू
प्लाटून कमांडर चोलनार — मोहित बोहरे
उद्घाटन के उपरांत उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव को नवीन थाना टिकनपाल का प्रभार सौंपा गया।
नया थाना स्थानीय नागरिकों को निकटतम पुलिस मदद उपलब्ध कराने और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

