*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन दंतेवाड़ा में संपन्न: नई कार्यकारिणी का गठन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन दंतेवाड़ा में संपन्न: नई कार्यकारिणी का गठन*

दंतेवाड़ा, 16 जुलाई 2025: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का जिला सम्मेलन बुधवार को अटल कवासी भवन, जावंगा, गीदम में संपन्न हुआ। सम्मेलन में कोण्डागांव से आए राज्य पर्यवेक्षक कॉमरेड तिलक पांडे और कॉमरेड तृष्या झाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मंडल के सदस्यों सहित दंतेवाड़ा जिले के चारों ब्लॉकों से 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन की शुरुआत में दिवंगत पार्टी साथियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला सहायक सचिव बहिलोचन श्रीवास्तव ने 2018 से 2025 तक के पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों, बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों पर आधारित सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कॉमरेड जितेंद्र सोरी, रामलाल नेगी, सुंदरु तेलाम, बिमला कुंजाम, अनिल राजिमोल और प्रदीप नामदेव ने संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और चर्चा में हिस्सा लिया। जिला सचिव चमन कुंजाम ने सभी सुझावों पर संक्षिप्त जवाब देते हुए संगठन की दिशा स्पष्ट की।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कॉमरेड जितेंद्र सोरी को जिला सचिव, कॉमरेड अनिल वेको और रामलाल नेगी को सहायक सचिव, तथा बहिलोचन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी को पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और सभी साथियों को साथ लेकर काम करने का दायित्व दिया गया।

सम्मेलन में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा, नौजवान सभा, छात्र संगठन, महिला फेडरेशन (किरंदुल-बचेली), और ट्रेड यूनियन (किरंदुल-बचेली) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। संचालन कॉमरेड के. साजी ने किया।

यह सम्मेलन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और स्थानीय मुद्दों पर एकजुटता के साथ कार्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles