*किरंदुल: सी जी संविधान न्यूज़ के हस्तक्षेप के बाद एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में लगा विवादित पोस्टर हटाया गया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल: सी जी संविधान न्यूज़ के हस्तक्षेप के बाद एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में लगा विवादित पोस्टर हटाया गया*

किरंदुल। एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में लगा एक पोस्टर पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इसकी तस्वीरें सवालिया अंदाज में वायरल की जा रही थीं।

यह पोस्टर सी जी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़ के संपादक किशोर कुमार रामटेके को मिला। इसके बाद आज परियोजना अस्पताल पहुंचकर पहले पोस्टर की सत्यता की जांच की गई। पोस्टर लगे स्थान की तस्वीरें लेने के बाद अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लाल से मुलाकात की गई।

पोस्टर से संबंधित जानकारी लेने पर बताया गया कि यह पोस्टर गलती से लग गया था। पोस्टर में सुधार की जरूरत थी और किसी कर्मचारी द्वारा इसे लगा दिया गया था। अधिकारियों ने तत्काल इसे हटा लिया है।

अब अस्पताल में ऐसा कोई पोस्टर नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles