*किरंदुल: पायल बस हेल्पर की लापरवाही से बस ने स्कूटी को चपेटे मे लिया, बड़ा हादसा टला*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल: पायल बस हेल्पर की लापरवाही से बस ने स्कूटी को चपेटे मे लिया, बड़ा हादसा टला*

किरंदुल (वार्ड क्रमांक 10) के बस स्टैंड इलाके में मंगलवार शाम को पायल बस के हेल्पर की कथित लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। बस अचानक आगे बढ़ी और सामने खड़ी स्कूटी को चपेट में लेते हुए ठेले से जा टकराई। स्कूटी बस के नीचे दब गई, लेकिन चालक समय रहते गाड़ी छोड़कर थोड़ी दूर खड़ा था। ठेले पर बैठे तीन लोग भी बस आते देखकर बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पायल बस का हेल्पर बस स्टार्ट करके एयर प्रेशर बना रहा था। अचानक बस झटके से आगे बढ़ी और सामने खड़ी स्कूटी को कुचलते हुए आगे लगे ठेले से टकरा गई। स्कूटी पूरी तरह बस के नीचे दब गई। गनीमत रही कि स्कूटी चालक गाड़ी खड़ी करके थोड़ी दूर खड़ा था और ठेले पर मौजूद तीनों लोग बस को आते देखकर समय रहते हट गए। वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि अगर यही बस सड़क पर निकल जाती तो क्या होता। गणेश पूजा के समय सड़कों पर लोगों का आवागमन अधिक है। ऐसी स्थिति में हेल्पर की लापरवाही से कई लोग बस की चपेट में आ सकते थे। लोगों ने बस संचालकों और संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने और ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और परिवहन विभाग से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है। स्थानीय प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*