*बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की पहल से किरंदुल नॉनवेज व्यवसायियों को मिला बड़ा राहत पैकेज!*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की पहल से किरंदुल नॉनवेज व्यवसायियों को मिला बड़ा राहत पैकेज!*

किरंदुल। बाढ़ से तबाह हुए चिकन मार्केट के पुनर्निमाण कार्य शुरू होने के कारण नॉनवेज व्यवसायियों के सामने आए संकट को देखते हुए बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ ने फिर एक बार अपनी सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

संघ के अध्यक्ष श्री संदीप साव के नेतृत्व में संघ ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल वार्ता कर चिकन मार्केट के ठीक बाजू में नॉनवेज व्यवसायियों के लिए अस्थायी दुकानें आबंटित करवाईं। यह संयुक्त पहल आज पूरी हुई और सभी प्रभावित दुकानदारों को तुरंत नई जगह पर दुकानें सौंपी गईं।

इस मौके पर बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारीगण पूरे जोश के साथ मौजूद रहे:

अध्यक्ष श्री संदीप साव

उपाध्यक्ष श्री सुभाष हलदार

श्रीमती अनिशा प्रदीप शंकरन

श्रीमती शांति रानी

कोषाध्यक्ष श्री के. रघुराव

कार्यालय सचिव श्री जितेंद्र गुप्ता

सह सचिव श्री सोमेन राय

सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से व्यवस्था में सहयोग किया।

नगर पालिका की ओर से अध्यक्ष श्रीमती रूबी सिंह, उपाध्यक्ष श्री बबलू सिद्दीकी, एवं पूर्व अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह ने भी इस नेक कार्य में पूरा साथ दिया।

व्यापारी संघ की इस त्वरित एवं प्रभावी पहल से दर्जनों नॉनवेज दुकानदारों का रोजगार सुरक्षित हुआ और किरंदुल बाजार में अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं रही।

बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि

“व्यापारी की समस्या ही संघ की प्राथमिकता है!” 💪🛍️

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles