*प्रकाश विद्यालय, किरन्दुल में शाला प्रवेशोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रकाश विद्यालय, किरन्दुल में शाला प्रवेशोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन*

किरन्दुल, 16 जून 2025: प्रकाश विद्यालय, किरन्दुल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ शाला प्रवेशोत्सव के साथ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद किरन्दुल की अध्यक्ष रूबी सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह रहे। इस अवसर पर प्राचार्य फादर दिलीप टी. मैथ्यू और उपप्राचार्य सिस्टर जीना ने अपना कार्यभार संभाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सभी धर्मग्रंथों के पाठ के साथ हुआ। नए सत्र में बच्चों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि रूबी सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। प्राचार्य फादर दिलीप टी. मैथ्यू ने कहा, “पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ सूझ-बूझ और रचनात्मकता से पढ़ाई कर बुलंदियों को छूने का प्रयास करें।”

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, पार्षद के.के. साजी, ईला पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उपप्राचार्य सिस्टर जीना, मदर रेज़ी, सुभी, शिक्षक, अभिभावक और बच्चे उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। यह आयोजन नए सत्र के लिए बच्चों और शिक्षकों में जोश और उत्साह भरने में सफल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles