*किंग्स पब्लिक स्कूल, गादीरास की मान्यता समाप्त*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किंग्स पब्लिक स्कूल, गादीरास की मान्यता समाप्त*

छत्तीसगढ़ शासन के *स्कूल शिक्षा विभाग* द्वारा *”निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act)”* के अध्याय–4, निर्देश क्रमांक–19 एवं नियम 16.1(ग) के अंतर्गत निर्धारित *मानकों एवं अनुशासनात्मक प्रावधानों* का पालन नहीं किए जाने के कारण *किंग्स पब्लिक स्कूल, गादीरास* की मान्यता *समाप्त* कर दी गई है।

इस संबंध में *जिला शिक्षा अधिकारी, सुकमा* द्वारा पत्र क्रमांक *3864/जी.शि.अ./स्था-2/मान्यता/2024–25*, दिनांक *16/01/2025* के माध्यम से संबंधित संस्था को औपचारिक सूचना दी जा चुकी है।

 *पालकों से अनुरोध:*

सत्र *2025–26* में *किंग्स पब्लिक स्कूल, गादीरास* में अध्ययनरत सभी बच्चों के पालकों से *अनुरोध* है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश *निकटवर्ती अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों* में सुनिश्चित करें।

इस हेतु संबंधित क्षेत्र के:

– *संकुल प्राचार्य*

– *संकुल समन्वयक*

– *विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सुकमा*

को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 *जिला प्रशासन, सुकमा* द्वारा सभी पालकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है, ताकि बच्चों की शिक्षा में कोई व्यवधान न हो और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रहे।

 यह सूचना अत्यंत आवश्यक है, कृपया इसे अधिक से अधिक पालकों तक पहुँचाएं।

*जिला प्रशासन, सुकमा*  

 

*आपके क्षेत्र की सच्ची आवाज़, अब सबके सामने!*

अगर आपके आसपास हो रही किसी *सच्ची घटना* को लोग छुपा रहे हैं, या कोई मुद्दा है जो *प्रशासन, समाज या मीडिया की नज़रों से दूर है*, तो हमें बताएं।

 

✨ *समाज की सच्ची तस्वीर दिखाना ही हमारा मिशन है –*

चाहे वो *रक्तदान जागरूकता*, *समाजसेवा*, *जनसमस्याएं*, या *प्रेरणादायक पहलें* हों।

*सी जी संविधान न्यूज़ दंतेवाड़ा*

*जिला संवाददाता सुकमा*

*संपर्क करें समाचार और विज्ञापन के लिए:* 

*जसराज जैन ‘रक्तमित्र’*

संस्थापक – *शबरी जन सेवा ट्रस्ट*

???? सुकमा, छत्तीसगढ़

???? 8889638101

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles