बैलाडीला एन एम डी सी किरंदुल परियोजना लोडिंग प्लांट और वार्ड क्र 8 बाजार के बिच कच्ची सडक जो आम नागरिकों के लिऐ हादशों भरा हो गया हैं
इस कच्चे मार्ग में रोजाना 10 चक्का हाइवा वाहन ओवरलोड हो कर चल रही हैं गाड़ियों में इतना लौह आयस्क भरा होता हैं की चलती गाड़ियों से लौह आयस्क गिरता रहता हैं इस लौह आयस्क में बड़े बड़े पत्थर के बोल्डर भी हैं
कई बार देखा गया हैं की कोई हाइवा वाहन लौह आयस्क भर कर जाती हैं तो कच्चे रास्ते की खस्ता हाल के कारण वाहन में भरा आयस्क गिरने लगता हैं और रास्ते में जा रहे लोगो को जख़्मी कर सकता हैं
*भविष्य में कोई हादशा हुआ तो जिम्मेदार कौन कार्य कर रहे ठेकेदार या एन एम डी सी*
देखा गया हैं की कई बार इन वाहनों में जरुरत से ज्यादा लदान रहता हैं गाड़ियों से ऊपर तक और रास्ता अत्यधिक ख़राब होने के कारण वाहनों से माल गिरता हुआ जाता हैं और रास्ते से गुजर रहे लोगो के लिऐ खतरा बना रहता हैं कभी भविष्य में कोई हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा
चिंता का विषय इस रास्ते से ही 4 विद्यालय के बच्चे भी पैदल जाते हैं
ऐसे में विद्यालय के बच्चे पैदल जाते हैं और ये मार्ग अत्यधिक ख़राब और इस मार्ग में टैंकर द्वारा धुल ना हो के लिऐ पानी का छिड़काओ किया जाता हैं और मार्ग कीचड़ से भरा होता हैं बच्चों को विद्यालय जाने आने में भी जान का खातर बना हुआ हैं
